gst

लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन

एकीकृत जीएसटी में 21,295 करोड़ रुपये आयात से वसूली हुई. इसी प्रकार, उपकर की वसूली में 847 करोड़ रुपये आयातित माल पर उपकर से मिले

लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन



नई दिल्ली: 

माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर माह में जीएसटी संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी महीने जीएसटी संग्रह 97,276 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले महीने (नवंबर 2019) में यह आंकड़ा 1,03,492 करोड़ रुपये रहा था.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बार दिसंबर में कुल 1,03,184 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ. इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) से वसूली 19,962 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) से वसूली 26,792 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) से 48,099 करोड़ रुपये और उपकर से वसूली 8,331 करोड़ रुपये रही. एकीकृत जीएसटी में 21,295 करोड़ रुपये आयात से वसूली हुई. इसी प्रकार, उपकर की वसूली में 847 करोड़ रुपये आयातित माल पर उपकर से मिले.

दिसंबर महीने में घरेलू लेनदेन से होने वाले जीएसटी संग्रह में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV Khabar


I will keep updating you about the new mobile and will continue to tell about their features.

SKYLINE BAJAJ

Ride Your Dream." "Accelerate Your Journey." "Where Every Ride Begins." "Driven by Innovation." "Experience the Skyline Difference." "Your Road, Your Ride.

Design a site like this with WordPress.com
Get started