GST नियमों में बार-बार बदलाव ने बढ़ाई मुश्किल

जीएसटी की अवधारणा जितनी अच्छी है, उतनी ही मुश्किलों की फेहरिस्त भी है। किसी भी व्यापारी को पूछेंगे तो वह दिक्कतें गिनाने लगेंगे।  जीएसटी पोर्टल के नहीं चलने की शिकायत आम है। इसके अलावा बड़ी मुश्किल उन बदलावों की है, जो जीएसटी में हो रहे हैं। बदलावों की समय पर और सही जानकारी करदाता तक नहीं पहुंचती। इससे वह न सिर्फ रिटर्न से चूक रहे हैं, बल्कि उसका खामियाजा भी भुगत रहे हैं। एक जुलाई 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू की गई। इसके बाद से जीएसटी में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी स्लैब में बदलाव तो कभी वस्तु की परिभाषा को लेकर। इतना ही नहीं जैसे-जैसे जीएसटी में पेंच फंस रहे हैं, उसे आसान करने के लिए उतने ज्यादा बदलाव हो रहे हैं। यही बदलाव कई बार झंझट बन जा रहे हैं। इसके चलते व्यापारियों पर जुर्माना लग रहा है और वह डिफाल्टर बन रहे हैं। कई ऐसे मामले हैं, जिसमें दो साल पहले हुए बदलाव के बाद आज भी  स्थिति स्पष्ट नहीं है।  इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता कहते हैं कि जीएसटी काउंसिल कोई फैसला लेती है तो उनके नोटिफिकेशन में लंबा वक्त लग रहा है, जो कन्फ्यूजन को बढ़ाता है। साथ ही इसकी जानकारी करदाता को भी नहीं रहती है। इसका सबसे अच्छा तरीका यह था कि जैसे ही कोई बदलाव होता है, करदाता के मोबादल नंबर और मेल पर उस जानकारी को साझा कर लिया जाए। क्योंकि जीएसटी में पंजीकृत हर शख्स का मोबाइल नंबर और मेल आईडी उपलब्ध है। 

दो साल से उलझा है मामला
नमकीन उद्योग से जुड़े उद्यमी अनिल मरवाह कहते हैं कि 2017 में जीएसटी लागू हुआ तो नमकीन पर 12 फीसदी टैक्स था। इसका विरोध हुआ। महीने भर बाद इसे ब्रांडेड और अनब्रांडेड में बांट दिया गया। क्रमश: टैक्स 12 और 5 फीसदी करने की घोषणा हुई। जब नोटिफिकेशन हुआ तो अनब्रांडेड की जगह लूज नमकीन पर 5 फीसदी जीएसटी बताया गया। दो साल होने को है, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के तहत इकाई संचालित करने वाले नमकीन कारोबारियों को कोई राहत नहीं मिल पाई है। वह पैक्ड नमकीन देते हैं तो उसे भी ब्रांडेड वाला टैक्स देना पड़ रहा है। ऐसे करीब डेढ़ सौ इकाइयां अकेले देहरादून में हैं, जो खामी के चलते घाटे में है।

होटल इंडस्ट्री में भी संशय
होटल इंडस्ट्री में जीएसटी को लेकर भी लंबे समय से संशय बना हुआ है। यहां टैक्स स्लैब कम किया गया, लेकिन जो आदेश जारी हुए, वह इतने जटिल बना दिए गए कि होटल इंडस्ट्री यह समझ नहीं पाई कि वह कहां 18 फीसदी टैक्स लेगी और कहां 5 फीसदी टैक्स लगाएगी। उद्योगपति पंकज गुप्ता कहते हैं कि यह कमी सिस्टम की है, जो करदाता को समझाने में विफल रहा। यह जिम्मेदारी अधिकारियों की थी कि वह करदाताओं को जागरूक करें कि उन्हें अब कहां किस तरह से टैक्स लेना है, लेकिन इसके लिए सिर्फ औपचारिकताएं होती हैं और जो संशय होते हैं, उन्हें दूर नहीं किया जाता। 

करे कोई और भरे कोई
जीएसटी की खामियों को लेकर टैक्स एक्सपर्ट अनूप नरुला बताते हैं कि अगर सामान बेचने वाला सप्लायर जीएसटी नहीं भर रहा है और सामान खरीदने वाला दुकानदार जीएसटी फाइल कर रहा है, तो सप्लायर को दिए गए टैक्स का रिफंड दुकानदार को यह कहकर नहीं किया जा रहा है कि उसका टैक्स यहां जमा नहीं है। यह चूक जीएसटी फाइल नहीं करने वाली की है और इसका नुकसान जीएसटी फाइल करने वाले को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में जिसका रिफंड मिलना है, वह कैसे सुनिश्चित करे कि जिससे उसने सामान खरीदा है वह अपना रिटर्न फाइल करे। यह सुनिश्चित करना जीएसटी नेटवर्क का काम है, अधिकारियों का काम है, लेकिन वह लेटफीस और पेनाल्टी से राजस्व बढ़ाने का सपना दिखा रहे हैं। 

Hindustan Hindi News

Microsoft Delivers the Final Windows 7 Updates, WINDOWS 7 updates close microsoft






As promised, Microsoft delivered the final set of updates to individuals using Windows 7 today and tomorrow it will begin displaying a full-screen warning that support is over.
“Today marks the end of support for Windows 7,” Microsoft corporate vice president Jared Spataro writes in a post to the Microsoft 365 Blog. “Ten years ago, when we first announced Windows 7 and Office 2010, we focused on delivering the best productivity experience of the time. But since then, thanks to breakthrough advancements in technologies like artificial intelligence (AI), we’ve been able to build tools to help you take advantage of new forms of productivity. And as the cybersecurity landscape continues to dramatically evolve every day, ten-year-old tech just can’t keep up.”
Starting tomorrow, January 15, 2020, Microsoft will begin displaying a full-screen warning in Windows 7 Starter, Home Basic, Home Premium, and Professional that it says will “describe the risk of continuing to use Windows 7 Service Pack 1 after it reaches end of support.” The notification will remain on the screen until you interact with it with in some way. Employees of companies that have purchased the Extended Security Update (ESU) will not see this warning, of course.
Today’s updates will require a reboot, of course, and I found a separate update, which does not require a reboot, to be available after that.

OnePlus 8 को मिला यह अहम सर्टिफिकेशन

अब तक OnePlus 8 के कंसेप्ट पर आधारित रेंडर्स ही सामने आए हैं। इसमें होल-पंच डिस्प्ले और वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की ओर इशारा दिया गया था।

OnePlus 8 को मिला यह अहम सर्टिफिकेशन

OnePlus 8 को इस साल OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन बाकी दो फोन की तुलना में वनप्लस 8 के बारे में बेहद ही कम जानकारी लीक हुई है। बीते कुछ महीनों में वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 लाइट तो सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं। लेकिन वनप्लस 8 को अब तक नज़रअंदाज ही किया गया है। अब वनप्लस 8 को Bureau of Indian Standards (BIS) पर लिस्ट किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस कथित लिस्टिंग से फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

OnePlus 8 reportedly certified by BIS

नैशविले चैटर क्लास की रिपोर्ट के मुताबिक, बीआईएस डेटाबेस पर IN2011 मॉडल नंबर के साथ OnePlus स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह OnePlus 8 स्मार्टफोन है। इस मॉडल नंबर का हाल ही में लीक हुई जानकारियों से रिश्ता लगता है। पहले ही पता चला था कि वनप्लस 8 प्रो का मॉडल नंबर IN2023 होगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, वनप्लस 8 की इस कथित लिस्टिंग से मॉडल नंबर के अलावा कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। लिस्टिंग में लॉन्च की तारीख, कीमत या किसी स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं है। ऐसे में हमें और जानकारी लीक होने का इंतज़ार करना होगा। इसके बाद ही OnePlus 8 के बारे में कुछ ठोस पता चल पाएगा।

OnePlus 8 specifications, features (leaked)

अब तक वनप्लस 8 के कंसेप्ट पर आधारित रेंडर्स ही सामने आए हैं। इसमें होल-पंच डिस्प्ले और वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की ओर इशारा दिया गया था। अगर स्मार्टफोन वाकई में इसी डिज़ाइन के साथ आता है तो यह पहला वनप्लस स्मार्टफोन होगा जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले या पॉप-अप कैमरा नहीं है।

लीक हुए रेंडर्स से पता चला कि OnePlus 8 की स्क्रीन 6.5 की होगी। इसका डाइमेंशन 160.2×72.9×8.1 मिलीमीटर होगा। इसके अलावा OnePlus 8 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी मिली है।

हाल ही में OnePlus ने 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाया था। लेकिन यह साफ नहीं है कि इस तकनीक को वनप्लस 8 का हिस्सा बनाया जाएगा या नहीं। संभव है कि कंपनी इस फीचर को फ्लैगशिप OnePlus 8 Pro का हिस्सा बनाया जाए। OnePlus 8 Lite में इस फीचर को दिए जाने की उम्मीद कम है।

BSNL के इन 3 प्रीपेड प्लान की वैधता हुई आधी

BSNL के इन 3 प्रीपेड प्लान की वैधता हुई आधी

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने तीन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बड़े बदलाव किए हैं। इन बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता आधी कर दी गई है। बीएसएनएल ने यह बदलाव 74 रुपये, 75 रुपये और 153 रुपये वाले प्लान में किया है। ये प्लान पहले 180 दिनों की वैधता के साथ आते थे। याद रहे कि इस सारकारी टेलीकॉम कंपनी ने केरल सर्कल में बीते महीने 118 रुपये, 187 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान वैधता कम कर दी थी। बीएसएनएल ने इन प्रीपेड प्लान की वैधता कम करके अपने राजस्व को बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। हाल ही में Airtel और Vodafone जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए प्रीपेड प्लान में बदलाव किए थे।

BSNL Tamil Nadu की वेबसाइट के मुताबिक, 74 रुपये, 75 रुपये और 153 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब 90 दिनों की होगी। पहले ये BSNL Prepaid Plan 180 दिनों की वैधता के साथ आते थे।

यह बदलाव सिर्फ तमिलनाडु सर्कल के लिए नहीं है। चेन्नई सर्कल के लिए बीएसएनएल की वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन दिया गया है जो इन प्रीपेड प्लान में बदलाव की बात करता है। इसी तरह से बीएसएनएल केरल की वेबसाइट पर भी प्लान बदलाव के साथ लाइव हैं।

Telecom Talk के मुताबिक, 74 रुपये, 75 रुपये और 153 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाले फायदे की वैधता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि 74 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 15 दिनों के लिए 2 जीबी डेटा और सभी घरेलू नेटवर्क पर 100 मिनट वॉयस कॉल्स मिलते रहेंगे। 75 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 15 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 10 जीबी डेटा मिलता रहेगा। दूसरी तरफ, 153 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयसकॉल, 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलता रहेगा।

BSNL के प्लान में यह बदलाव मंगलवार से ही लागू हो गया है। इसे आने वाले दिनों में अन्य सर्कल में भी लाइव कर दिया जाएगा।

GST प्रणाली को तार्किक बनाने को लेकर राजस्व सचिव 7 जनवरी को अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि राज्य कर आयुक्तों तथा केंद्रीय कर के मुख्य आयुक्तों के साथ होने वाली इस बैठक में खामियों को दूर कर जीएसटी का अनुपालन बढ़ाने और कर अपवंचकों या प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश के उपायों पर भी विचार होगा.

GST प्रणाली को तार्किक बनाने को लेकर राजस्व सचिव 7 जनवरी को अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

नई दिल्ली: 

राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय सात जनवरी को कर आयुक्तों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को तार्किक बनाने और धोखाधड़ी की वजह से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने पर विचार किया जाएगा. सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि राज्य कर आयुक्तों तथा केंद्रीय कर के मुख्य आयुक्तों के साथ होने वाली इस बैठक में खामियों को दूर कर जीएसटी का अनुपालन बढ़ाने और कर अपवंचकों या प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश के उपायों पर भी विचार होगा.

यह बैठक इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि जीएसटी परिषद की 18 दिसंबर को हुई बैठक में इन मुद्दों पर विस्तृत अध्ययन की बात कही गई थी. उसके बाद ही परिषद विभिन्न उत्पादों पर कर की दर बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला करेगी. इस बीच, एक उत्साहवर्धक आंकड़ा सामने आया है. दिसंबर महीने में जीएसटी संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा है. यह लगातार दूसरा महीना है, जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है.

सूत्रों का कहना है कि यह बैठक धोखाधड़ी और कर चोरी रोकने, जाली या बड़े इनपुट कर क्रेडिट का दावा करने पर अंकुश लगाने, कंपनियों द्वारा जमा कराई गई सूचना के मिलान को उनके बैंक खातों का ब्योरा लेने, रिफंड के दुरुपयोग को रोकने और सर्वश्रेष्ठ व्यवहार अपनाने जिससे राजस्व बढ़ाया जा सके, आदि मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए बुलाई गई है. सूत्रों ने बताया कि डाटा विश्लेषण और कृत्रिम मेधा (एआई) के अधिक इस्तेमाल पर भी बैठक में चर्चा होगी, जिससे कर चोरी करने वालों के बारे में सूचना प्राप्त की जा सके और राजस्व बढ़ाया जा सके.

बैठक में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, वित्तीय आसूचना इकाई (एफआईयू), विश्लेषण एवं जोखिम प्रबंधन महानिदेशालय और जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) के अधिकारी भी शामिल होंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

iPhone 9 नाम से आ सकता है ऐपल का सस्ता आईफोन, मिलेंगे ये फीचर्स

Image result for i phone

नई दिल्ली
प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऐपल (Apple) के सबसे सस्ते मॉडल आईफोन SE2 (iPhone SE2) के बारे में बीते काफी समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। अब फोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। अब लीक हुए फीचर्स के मुताबिक आईफोन SE2 का डिजाइन आईफोन 8 (iPhone 8) से मिलता जुलता होगा। इसके अलावा फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में टच आईडी बटन भी मौजूद होगा। इस अफोर्डेबल आईफोन में थिक बेजल्स भी मौजूद होंगे।

आईफोन 9 नाम से हो सकता है लॉन्च
लीक्स में यह भी बताया गया है कि फोन की डिजाइन आईफोन 8 से मिलती है लिहाजा यह फोन आईफोन 9 मॉनिकर के साथ भी लॉन्च हो सकता है। अभी तक इसे आईफोन SE2 नाम से जाना जा रहा है।

लीक्स में सामने आए फीचर्स
आईफोन SE 2 हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स में आईफोन 8 के जैसा रहना वाला है। इसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2020 में आने वाले आईफोन SE 2 में नॉच डिस्प्ले मिसिंग होगा। फोन का डिस्प्ले पुराने आईफोन SE से थोड़ा बड़ा हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इसमें 4.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दे सकती है जो आईफोन SE में 4 इंच का था। इसके साथ ही नए आईफोन SE 2 में टच आई डी वाले होम बटन दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा फोन में 360 डिग्री विडियो फीचर भी मिलेगा।

आईफोन 11 वाला प्रोसेसर
इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि आईफोन SE 2 में कंपनी लेटेस्ट iPhone 11 में आने वाला A13 बायॉनिक चिपसेट दे सकती है। फोन 3जीबी रैम वेरियंट के साथ आ सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी आईफोन SE 2 के साथ आईफोन 6 के यूजर्स को टारगेट करने वाली है। बता दें कि आईफोन 6 और 6 प्लस को लेटेस्ट आईओएस 13 पर अपग्रेड नहीं किया जा सकता। ऐसे में आईफोन SE 2 का लेटेस्ट आईओएस ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होगा।

3 से 4 करोड़ यूनिट्स बेचने का टारगेट

ऐपल ने साल 2020 में आईफोन SE 2 के 3 से 4 करोड़ यूनिट बेचने का टारगेट रखा है। पुराने आईफोन SE की बात करें तो यह यूजर्स को अपनी कम कीमत के कारण काफी पसंद आ रहा था। वहीं, आईफोन SE 2 की जहां तक बात है तो यह पुराने वेरियंट से थोड़ा महंगा बिक सकता है। इसके साथ ही इंडस्ट्रई एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईफोन SE 2 के लॉन्च होने के साथ ही कंपनी आईफोन 8 की बिक्री को भी बंद कर सकती है।

Apple Days Sale: iPhone 8, iPhone 11, iPhone XS Max पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट

Apple Days Sale: iPhone 8, iPhone 11, iPhone XS Max पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप iPhone डिवाइस खरीदना चाहते हैं और बजट की वजह से नहीं खरीद पा रहे तो अभी आपके पास अच्छा मौका है। नए साल की शुरुआत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने Apple Days Sale 2020 का आयोजन किया है। 8 जनवरी से शुरू हुई ये सेल 11 जनवरी तक चलेगी और इसमें iPhone 8, iPhone 11, iPhone XS Max समेत डिवाइस डिस्काउंट के साथ ही कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस सेल के दौरान यूजर्स पुराने iPhone के साथ नए iPhone पर भी ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। 

Flipkart पर चल रही Apple Days Sale 2020 में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक कार्ड यूजर्स डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर 7,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा ईएमआई और नॉन ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर भी 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा ऑफ दिया जा रहा है। 

Apple Days Sale में Apple iPhone 6s के 32जीबी वेरिएंट को 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं iPhone 7 का 32जीबी मॉडल डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये है। इसमें 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Apple A10 Fusion 64-bit प्रोसेसर पर काम करता है। इसके अलावा iPhone XS Max के 64 जीबी मॉडल को 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Apple iPhone XR की कीमत 49,999 रुपये है। फोन पर वैसे तो कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा लेकिन HDFC Bank के ऑफर का इस्तेमाल करके फोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है। जिसके बाद फोन को 44,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं iPhone 11 Pro का बेस मॉडल 99,900 रुपये में उपलब्ध है लेकिन HDFC Bank के डिस्काउंट ऑफर के बाद इसे 92,900 रुपये में खरीद सकते हैं।