आज फिर से Realme 3 लेने का मौका, नोट कर लें टाइम

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 3 को हाल ही में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन की सेल पहले की जा चुकी है और जो लोग इस स्मार्टफोन को खरीदने से रह गए थे, उनके लिए आज ये स्मार्टफोन फिर से सेल में उपलब्ध हो रहा है. कंपनी ने जानकारी दी है कि पहले दो सेल में इस स्मार्टफोन के 2,10,000 यूनिट्स सेल किए गए थे. आज इस स्मार्टफोन की सेल 12pm (दोपहर) IST से होगी.

ग्राहक इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और आधिकारिक रियलमी ई-स्टोर से खरीद पाएंगे. साथ ही ग्राहक यहां कुछ आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ ले पाएंगे. Realme 3 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है और इसके रियर में दो कैमरे दिए गए हैं. इसकी बैटरी 4,230mAh की है और इसमें MediaTek Helio P70 प्रोसेसर मौजूद है.

Realme 3 को दो वेरिएंट 3GB/32GB और 4GB/64GB में पेश किया गया है. इनकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे डायनैमिक ब्लैक, रेडिएंड ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. लेकिन ये सारे ऑप्शन केवल रियलमी की वेबसाइट पर ही मिलेंगे. वहीं फ्लिपकार्ट पर केवल क्लासिक ब्लैक और डायनैमिक ब्लैक कलर वेरिएंट ही मिलेगा. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड यूजर्स 5 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा ले सकेंगे.

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डुअल-सिम सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई बेस्ड ColorOS 6 पर चलता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.2-इंच फुल-HD+ (720×1520 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें  3GB/4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P70 प्रोसेसर मौजूद है.

Image result for realme3
https://www.amazon.in/gp/search/ref=as_li_qf_sp_sr_il_tl?ie=UTF8&tag=manish9810-21&keywords=realme 3&index=aps&camp=3638&creative=24630&linkCode=xm2&linkId=5594afe659724e77c40072c389341d60

इसके रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 4,230mAh की है और इसकी इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.